प्रिय दोस्तों मै आज आपके लिए लेकर आया हूँ Hindi Essay On Independence Day | हमारा ये लेख बहुत ही रोचक और ज्ञानवर्दक है | इन प्रस्ताव से हमें जीवन की नैतिक शिक्षा का ज्ञान होता है | आईये शुरू करते है Hindi Essay On Independence Day . हमारे ये प्रस्ताव आपके स्कूल के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण है |
Hindi Essay On Independence Day – स्वाधीनता दिवस 👩✈️
‘स्वतंत्रता हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है’ —यह कथन कितना अच्छाकितना उन्मादक और आनंददायक है !स्वतंत्रता प्रत्येक प्राणी को प्रिय होती है। चाहे वह मनुष्य हो या कोई पशु पक्षीजीव-जंतु।
वस्तुत: स्वाधीनता में ही सुख है। तभी तो तुलसीदासजी ने लिखा है-‘पराधीन सपने; सुख नाहीं।‘ इसी तरह महर्षि दयानंद का कथन है कि विदेशी राज्य चाहे कितना ही अच्छा हो, स्वदेश के लिए हानिकारक होता है।
इसीलिए अंग्रेजों के शासन से मुक्त होने के लिएस्वतंत्रता पाने के लिए भारतवासी छटपटा रहे थे। लगभग दो सौ वर्षों से अंग्रेजों ने भारत को अपना गुलाम बना रखा था। इस गुलामी से छुटकारा पाने के लिए लाखों लोगों ने अपने प्राण न्योछावर किए। जेलों में वर्षों कष्ट झेले। काला पानी की सजा भुगती।
आज़ादी का दिन – Hindi Essay On Independence Day
अंतत 15 अगस्त 1947 को उन्हें सफलता मिली। आधी रात के समय जवाहरलाल नेहरू ने जब स्वतंत्रता प्राप्ति की घोषणा की तब सारे देश में खुशी की एक लहर दौड़ गई। सरकारी भवनों पर राष्ट्रीय झंडा फहराया गया।
इस अवसर पर देश भर में उत्सव मनाए गए राष्ट्रीय गीत गाए गए। राष्ट्रीय धुन बजाई गई।’भारत माता की जय, ‘स्वतंत्रता की जय’ आदि नारों से आकाश गूंज उठा। दीपों आदि से नगरों को दुलहन की तरह सजाया गया। तब से प्रतिवर्ष 15 अगस्त का दिन एक राष्ट्रीय पर्व के रूप धूमधाम से मनाया जाता है।
स्वतंत्रता दिवस कैसे मनाये – Independence Day Essay In Hindi
दिल्ली के लालकिला पर प्रधानमंत्री झंडा फहराते हैं। इक्कीस तोपों की सलामी दी जाती है। एक बड़ा समारोह होता है। लालकिले की प्राचीर से प्रधानमंत्री देश को संबोधित करते हैं। यह सारा कार्यक्रम दूरदर्शन पर प्रत्यक्षतप्रदर्शित/प्रसारित किया जाता है। देश के अन्य नगरों में भी इसी समय यह पर्व उत्साहपूर्वक मनाया जाता है।
अन्य लेख
- Hindi Essay On Diwali – दिवाली पर निबंध हिंदी में पढ़े
- Hindi Essay On Holi -रंगो के त्योहार होली पर निबंध
- Hindi Essay On Varsha Ritu – वर्षा ऋतु पर निबंध हिंदी में
- Essay On Baisakhi In Hindi – बैसाखी पर निबंध- गौरव और महत्व
- Panchtantra Ki Kahani In Hindi – पंचतंत्र की अनमोल कहानियाँ
- Panchtantra Ki Kahani In Hindi – 20+ पंचतंत्र की कहानी पढ़े हिंदी में
- Dada Dadi Ki Kahaniyan – अनमोल और शिक्षाप्रद नई हिंदी कहानियाँ
नगरों और गाँवों में प्रभातफेरियां निकाली जाती हैं। विद्यालयों में झंडा फहराने के पश्चात् खेलकूद होते हैं। विभिन्न प्रतियोगिताएँ होती हैं। तरह-तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। मिठाई बाँटी जाती हैं।
स्वतंत्रता दिवस से प्रेरणा – Independence Day Essay In Hindi
कुल मिलाकर 15 अगस्त ‘स्वाधीनता दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। यह हमारा राष्ट्रीय पर्व है । ऐसे उत्सव देश को उन्नत बनाने की प्रेरणा देते हैं।
Few Words Of govyojana.in – मुझे उम्मीद है कि आप हमारे लेख को पसंद करेंगे। यदि आप इस पोस्ट का आनंद लेते हैं, तो मैं बहुत आभारी हूं यदि आप इसे किसी मित्र को ईमेल करके या ट्विटर या फेसबुक पर साझा करके इसे फैलाने में मदद करेंगे। कृपया नवीनतम अपडेट प्राप्त करने के लिए हमारी साइट पर रेगुलर विजिट जारी रखें। हम इस ब्लॉग पर नई और सत्यापित जानकारी प्रदान कर रहे हैं। यदि आपके पास कोई समस्या है या सुझाव चाहते हैं तो आप हमारे टिप्पणी बॉक्स पर टिप्पणी कर सकते हैं।
धन्यवाद! कृप्या दोबारा विजिट करे और साझा करें